NAAC IQAC AQAR mpmpg5@gmail.com +91 7897475917
  •   अवसर की प्रतीक्षा में मत बैठो । आज का अवसर ही सर्वोत्तम है ।

  •   हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है

  •   हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है

  •   हार तब नहीं होती जब आप गिर जाते हैं, हार तब होती है जब आप उठने से मना कर देते हैं।

  •   मुश्किल रास्ते ही सही मंज़िलों तक ले जाते हैं

  •   वक्त किसी के लिए नहीं रूकता, इसलिए हर पल का उपयोग करें।

  •   जो व्यक्ति अपने कदमों की काबिलियत पर विश्वास रखता है, वही सफलता की ओर बढ़ता है।

  •   सफलता का कोई मंत्र नहीं है यह सिर्फ कड़ी मेहनत का परिणाम है।

  •   मोन में इतनी शक्ति है की आपको कही ख़तरनाक परिस्थिति से बाहर निकाल सकती है ।

  •   इस संसार में हर इंसान अलग है इसलिए जो जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करना सीखें

  • महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में आप का स्वागत है
  • वेबसाइट अभी रखरखाव के अधीन है, हमें आप को हुई असुविधा के लिए खेद है।
लाईब्रेरी परिचय

लाईब्रेरी परिचय

महाराणा प्रताप महाविद्यालय की स्थापना के साथ ही इस महाविद्यालय ने प्रथम सत्र की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में अपना स्थान बना दिया जिसके पीछे महाविद्यालय में पठन-पाठन के उचित माहौल के साथ-साथ यहाँ के समृद्ध पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रारम्भिक वर्ष से ही इस पुस्तकालय का संचालन महाविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। नियमित सूत्रों में यह पुस्तकालय सुबह आठ बजे से सांयकांल पाँच बजे तक छात्र/छात्राओं के लिए खुला रहता है जिसे महाविद्यालय द्वारा भविष्य में २४ घन्टें खोलने की योजना है। इसके अतिरिक्त छात्र/छात्राओं की आवश्यकताओं के आधार पर इस पुस्तकालय को पूर्व सूचना देने पर अवकाश के दिन भी खोले जाने की व्यवस्था है। पुस्तकालय में स्नातक, कला, विज्ञान एवं वाणिज्य, के तीनों वर्षो के पाठ्‌यक्रम की सम्पूर्ण पुस्तकों का विशाल संग्रह है एवं पाठ्य पुस्तकों के अतिरिक्त सन्दर्भ ग्रंथो एवं विदेशी लेखकों की पुस्तकों का पर्याप्त संकलन छात्र/छात्राओं को उपलब्ध कराया जाता है।

पाठ्यक्रम के अतिरिक्त इस पुस्तकालय में यह मानते हुए कि केवल पाठ्य क्रम से सम्बन्धित शिक्षा ही सम्पूर्ण शिक्षा नहीं होती है। भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति, हिन्दुत्व, एवं राष्ट्रीयता से सम्बन्धित सैकड़ों धार्मिक एवं ऐतिहासिक पुस्तकों का अनुपम संग्रह रखा गया है। जो भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के बारे में छात्र/छात्राओं को निरन्तर ज्ञान प्रदान करता रहता है।

पुस्तकालयों में पुस्तकों के संकलन के साथ ही लगभग एक सौ पच्चास छात्र/छात्राओं के बैठने के लिए विशाल वाचनालय उपलब्ध है जिसमें यदि दो कक्षाओं के विद्यार्थी एक साथ यदि कक्षाओं के खाली रहने पर उपलब्ध है तो उनके बैठने की व्यवस्था पुस्तकालय के वाचनालय में उपलब्ध है।

इसके अतिरिक्त पुस्तकालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं में मेधावी छात्र/छात्राओं को विश्विद्यालयी परीक्षा एवं विश्वविद्यालय पूर्व परीक्षा में जो उच्च स्थान प्राप्त करते हैं उन्हें पुस्तकालय से असीमित पुस्तकों को लेने की सुविधा मिलती है। उच्च स्थान प्राप्त प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं की कापियाँ भी अन्य विद्यार्थियों के अवलोकन हेतु पुस्तकालय द्वारा संग्रहित की जाती है।

पुस्तकालय एवं वाचनालय

पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों के शोधपत्र, सन्दर्भ ग्रन्थ एवं प्रतियोगी पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का संग्रह पुस्तकालय द्वारा किया जाता है जिससे विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक होती है। इसके अतिरिक्त इस पुस्तकालय द्वारा विद्यार्थियों के लिये सूचना एवं परामर्श केन्द्र का संचालन किया जाता है। जिसमें विद्यार्थियों को इन्टरनेट की सुविधा दी जाती है एवं देश-विदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बारे में जानकारी इस सूचना एवं परामर्श केन्द्र में महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों की रूचियों एवं योग्यताओं को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों द्वारा इस सूचना एवं परामर्श केन्द्र के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन वृत्त के निर्धारण हेतु परामर्श दिया जाता है।

पुस्तकालय में पुस्तकों की स्थिति -

संकाय पाठ्य पुस्तक संदर्भ ग्रन्थ
कला संकाय 2800 662
विज्ञान संकाय 5258 722
वाणिज्य संकाय 1276 218
बी. एड. 3720 1338