NAAC IQAC AQAR mpmpg5@gmail.com +91 7897475917
  •   अवसर की प्रतीक्षा में मत बैठो । आज का अवसर ही सर्वोत्तम है ।

  •   हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है

  •   हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है

  •   हार तब नहीं होती जब आप गिर जाते हैं, हार तब होती है जब आप उठने से मना कर देते हैं।

  •   मुश्किल रास्ते ही सही मंज़िलों तक ले जाते हैं

  •   वक्त किसी के लिए नहीं रूकता, इसलिए हर पल का उपयोग करें।

  •   जो व्यक्ति अपने कदमों की काबिलियत पर विश्वास रखता है, वही सफलता की ओर बढ़ता है।

  •   सफलता का कोई मंत्र नहीं है यह सिर्फ कड़ी मेहनत का परिणाम है।

  •   मोन में इतनी शक्ति है की आपको कही ख़तरनाक परिस्थिति से बाहर निकाल सकती है ।

  •   इस संसार में हर इंसान अलग है इसलिए जो जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करना सीखें

  • महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में आप का स्वागत है
  • वेबसाइट अभी रखरखाव के अधीन है, हमें आप को हुई असुविधा के लिए खेद है।
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद्‌

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद्‌

Image

१९४९-५० में इसी परिसर में महाराणा प्रताप डिग्री कालेज की स्थापना महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् का अगला पड़ाव था। अगस्त १९५८ में महन्त जी ने महाराणा प्रताप डिग्री कालेज को गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु समर्पित किया और विश्वविद्यालय की स्थापना के आधार स्तम्भ बने। वर्तमान गोरखपुर विश्वविद्यालय का वाणिज्य संकाय आज भी उसी महाराणा प्रताप डिग्री कालेज भवन में चल रहा है तथा उसी परिसर में विश्वविद्यालय का एम.बी.ए., शिक्षा शास्त्र एवं वाणिज्य संकाय का नवीन भवन स्थित है। तत्पश्चात् महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् ने ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ जी महाराज के नाम से वर्तमान दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्थापना की, सम्प्रति यह विश्वविद्यालय परिसर से सटे महानगर का एक अति प्रतिष्ठित महाविद्यालय है।

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद्‌ द्वारा वर्तमान में दर्जनों शिक्षण संस्थाएँ गोरखपुर क्षेत्र में संचालित हो रही हैं। इनमें गोरखपुर महानगर में महाराणा प्रताप पालिटेक्निक, श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ, महाराणा प्रताप शिशु शिक्षा विहार एवं बालिका विद्यालय सिविल लाइन्स, दिग्विजयनाथ बी.एड. कालेज, महाराणा प्रताप टेलरिंग कालेज सिविल लाइन्स, महाराणा प्रताप शिशु शिक्षा विहार जू० हा० स्कूल रामदत्तपुर, महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय रामदत्तपुर, महाराणा प्रताप कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जंगल धूसड़,दिग्विजयनाथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय, चौक माफी और महाराणा प्रताप सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, बेतियाहाता गोरखपुर प्रमुख हैं। महराजगंज जनपद में दिग्विजयनाथ इन्टर कालेज, चौक बाजार, दिग्विजयनाथ शिशु शिक्षा विहार चौक बाजार, परमहंस शिशु शिक्षा सदन, सोनाडी जंगल प्रमुख प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाएँ हैं। जुलाई २०११ से महराजगंज जनपद के चौक बाजार में महन्त अवेद्यनाथ महाविद्यालय भी प्रारम्भ हो गई है। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड इसी महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा संचालित है।